सचिन पायलट आज डबरा में करेंगे सभा
सीएम मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया चार मई को करेंगे रोड शो
भोपाल । लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा व कांग्रेस प्रचार में पूरी ताकत लगाने की तैयारी कर रही है। भाजपा ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का चार मई को मुरार में रोड-शो कराने की तैयारी की। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो कराने के लिए समय मांगा है। कांग्रेस के युवा नेता व राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की शुक्रवार को डबरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय प्रभारी रामेश्वर भदौरिया ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए अब तीन दिन शेष हैं। इन तीन दिनों में पार्टी शहरी क्षेत्र में प्रचार में पूरी ताकत लगाने की तैयारी कर रही है। चार मई को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का मुरार में रोड-शो लगभग फाइनल है। केवल मुख्यमंत्री का समय मिलने का इंतजार है। दूसरा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शहर में रोड-शो करेंगे। प्रदेश नेतृत्व से सिंधिया के रोड-शो कराने का आग्रह किया गया है।

सचिन पायलट की डबरा में सभा
ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट शुक्रवार की दोपहर तीन बजकर 50 मिनिट को डबरा के बस स्टैंड पर चुनावी सभा संबोधित करेंगे। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं का दौरा दो दिन में तैयार किया जाएगा। इसी तरह पांच मई को नगर में सभी कांग्रेसी शहर में रोड-शो करेंगे।

अश्विन बोले- धोनी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं देखना चाहता
हाई कोर्ट में प्लास्टिक की गुड़िया बनी गवाह
1 अप्रैल से बढ़ जाएंगे एलपीजी सिलेंडर के दाम या आम आदमी को मिलेगी राहत? जानें
पेट्रोल-डीजल एक्साइज ड्यूटी में कटौती से मिली राहत
IPL मालिकों की बेटियां बनीं पावर और ग्लैमर का चेहरा
फर्जी परमिट केस में बड़ा मोड़, 17 आरोपियों पर FIR; अरोड़ा बंधुओं को हाईकोर्ट से राहत
पेट्रोल पंप पर शराब बिक्री की खबर से मचा हड़कंप
बिजली दर वृद्धि पर कांग्रेस का जोरदार विरोध
रायपुर में अंजली ने रचा इतिहास, बनी पहली महिला गोल्ड मेडलिस्ट
धर्मांतरण विधेयक के खिलाफ मसीही समाज का बड़ा प्रदर्शन