कड़ी सुरक्षा के बीच फैंस से मिले सलमान खान
ईद हो या जन्मदिन का मौका, सलमान खान के फैंस उन्हें बधाई देने जरूर पहुंचते हैं। आज ईद-उल-अजहा के मौके पर भी सलमान खान के घर के बाहर फैंस की भीड़ जुटी है। अभिनेता ने भी उन्हें निराश नहीं किया। हमेशा की तरह वे बालकनी में आए और फैंस ने उनका दीदार किया। कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान खान ने प्रशंसकों का अभिवादन किया।
घर की बालकनी में आकर फैंस से मिले
सलमान खान का यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में अभिनेता अपने मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं। ईद के अवसर पर सलमान सफेद रंग के कुर्ता पाजामा में दिख रहे हैं। उनके साथ कड़ी सिक्योरिटी है। सलमान के साथ उनके पिता व पटकथा लेखक सलीम खान भी नजर आ रहे हैं।
गोलीबारी की घटना के बाद कड़ी सुरक्षा
सलमान खान को देख फैंस की मानों ईद मन गई है। वीडियो पर भी यूजर्स खुशी जता रहे हैं। इस साल अप्रैल के महीने में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी। मोटरसाइकिल पर दो शख्स कई राउंड फायरिंग कर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बीते दिनों क्राइम ब्रांच ने सलमान खान और उनके भाई अरबाज के बयान भी दर्ज किए थे।
ईद पर आएगी 'सिकंदर'
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'सिकंदर' उनकी आगामी फिल्म है। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगडस कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दोनों पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।

प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल बने शिवम वर्मा
Mumbai में प्रदूषण पर सख्त कदम, 1000+ साइट्स को नोटिस
बरेली के मौलाना ने पीएम मोदी से की इज़राइल यात्रा रद्द करने की अपील
सेवा तीर्थ में कैबिनेट की पहली बैठक, लिया गया ‘सेवा संकल्प’
अजमेर में RAS भर्ती-2024 साक्षात्कार का सातवां चरण 5 मार्च से
पारंपरिक गेर पर पड़ेगा क्या असर? ज्योतिषाचार्यों ने दी जानकारी
Madhya Pradesh में बच्चों को पूरक पोषण के लिए 8 रुपये प्रतिदिन
Rajkot में अवैध बस्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई
शाहजहांपुर शख्स का बड़ा दावा: आशुतोष पांडेय ने दिया झूठा आरोप लगाने का ऑफर
CAPF करेगी फ्लैग मार्च, मतदाताओं में भरोसा बढ़ाने की कोशिश