दुर्ग में सैलून संचालक पर जानलेवा हमला, बाल काटने से मना करना पड़ा भारी
Durg Salon Attack Case : ने जिले में कानून-व्यवस्था और युवाओं में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मामूली बात पर सैलून संचालक की हत्या की साजिश रचने और उस पर चाकू से हमला करने का यह सनसनीखेज मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।
घटना 4 जनवरी की रात की है। जानकारी के अनुसार, क्लासिक कट्स सैलून का संचालक पूनाराम सेन उर्फ विक्की उस समय दुकान में एक अन्य ग्राहक का बाल काट रहा था। इसी दौरान एक नाबालिग बाल कटवाने पहुंचा। पूनाराम ने विनम्रता से कुछ देर इंतजार करने को कहा, लेकिन इसी बात पर नाबालिग भड़क गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई और गाली-गलौज के बाद नाबालिग वहां से चला गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग ने इस बात की जानकारी अपने दोस्त शेख साहिल को दी, जिसने आगे निकेश सेन को भी इसमें शामिल कर लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर सैलून संचालक की हत्या की योजना बना ली। शेख साहिल ने नाबालिग को चाकू दिया और अपनी स्कूटी (CG 07 CZ 2805) से उसे पीछे बैठाकर निकेश के साथ ले गया।
शास्त्री नगर शिव मंदिर के पास एक गली में, दुकान बंद कर घर लौट रहे पूनाराम सेन पर मुंह ढंककर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पूनाराम को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह फिलहाल ICU में इलाजरत है।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 जनवरी को नाबालिग सहित आरोपियों को हिरासत में ले लिया। Durg Salon Attack Case यह दिखाता है कि छोटी-सी बात कैसे खतरनाक अपराध में बदल सकती है, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कितनी जरूरी है।

सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
ईरान-अमेरिका में बड़ी बातचीत: इन शर्तों पर 45 दिन का सीजफायर संभव
‘अपनी जमीन पर शराब बिक्री नहीं’: मालवा स्टैलियंस की मालिक रेमन कक्कड़ का सख्त रुख
राम अवतार जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सुनाई उम्रकैद
बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, बचपन से बनेंगे फिट और हेल्दी
जनसुनवाई में सिंधिया का गुस्सा: कलेक्टर को लगाई फटकार, बोले- ये आवेदन नहीं ‘सोना’ है
पद संभालते ही कलेक्टर का बड़ा फैसला: जारी किए सख्त निर्देश
गैस संकट में डीलरों का खेल: उपभोक्ताओं से ठगी कर कमाए 28 लाख रुपए, हुआ बड़ा खुलासा
बर्फ में लिपटा केदारनाथ धाम, यात्रा पर संकट गहराया; मौसम विभाग का आज भी अलर्ट जारी