जोधपुर में संबोधि पावर योगा मेडिटेशन कैंप 20 मार्च से
जोधपुर। संबोधि साधना के प्रणेता, राष्ट्र-संत श्री चन्द्रप्रभ जी, राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी और डॉ. मुनि शांतिप्रिय सागर जी के सान्निध्य में संबोधि पावर योगा एंड मेडिटेशन कैंप का आयोजन जोधपुर राजस्थान के कायलाना रोड़ स्थित प्रसिद्ध साधना-स्थली संबोधि धाम में 20 मार्च से 25 मार्च 2024 तक होगा।
लाइफ में फिजिकल, मेंटल और स्प्रिचुअल पावर बढ़ाने के लिए इस शिविर में प्रतिदिन योग, ध्यान एवं अध्यात्म के पावरफुल प्रयोग करवाए जाएँगे। यह शिविर जीवन जीने की कला का आध्यात्मिक प्रशिक्षण है। इस शिविर से हम आरोग्य पूर्ण, आनंद पूर्ण और ऊर्जावान जीवन के मालिक बनेंगे। यह शिविर हमें क्रोध, चिंता एवं मानसिक अशांति जैसे नेगेटिव भावों से बाहर निकालेगा और मन में शांति-समाधि घटित करते हुए हृदय में प्रेम, करुणा और भक्ति जैसे दिव्य गुणों को साकार करेगा।
छः दिन के इस आवासीय शिविर में प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे आरोग्य लाभ का पहला सत्र, 10 बजे जीवन-जीने की कला का दूसरा सत्र, दोपहर 3 बजे स्वाध्याय, जिज्ञासा समाधान एवं सत्य साक्षात्कार का तीसरा सत्र एवं रात्रि 7 बजे भक्ति एवं साधना का चौथा सत्र होगा। प्रतिदिन ध्यान की तीन बैठक होगी। समरूपता के लिए शिविर में भाई-बहिन श्वेत वस्त्र धारण करेंगे। शिविर निशुल्क है, शिविरार्थी स्वैच्छिक सहयोग कर सकते हैं। शिविर में सम्मिलित होने के लिए 19 मार्च की शाम तक संबोधि धाम पहुँचना अनिवार्य होगा। शिविर की पूर्णाहुति 25 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी, शिविर स्थल पर ही आवास एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था रहेगी, शिविर में 18 से 60 वर्ष के सभी भाई-बहन भाग ले सकते हैं।
शिविर में भाग लेने के लिए संबोधि धाम के 94148 05333, 89496 61858, 89991 03909 इन मोबाइल नंबर पर शीघ्र नामांकन करवाएं।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट