एप्पल को पछाड़कर सेमसंग बनी दुनिया की नंबर वन मोबाइल कंपनी
मुंबई । दिग्गज टेक कंपनी एपल को पछाड़कर कोरियाई कंपनी सैमसंग दुनिया की नंबर वन मोबइल कंपनी बन गई है। वर्ष 2024 की पहली तिमाही में एपल के स्मार्टफोन शिपमेंट में 10 प्रतिशत की गिरावट हुई है। एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से मार्च के बीच वैश्विक स्तर पर मोबाइल का शिपमेंट 7.8 प्रतिशत बढ़कर 28.9 करोड़ हो गया है। वहीं कोरियाई कंपनी सैमसंग का मार्केट शेयर इसमें 20.8 प्रतिशत का रहा है, जो कि एपल से ज्यादा है। एपल के आईफोन की बिक्री में दिसंबर तिमाही के जोरदार प्रदर्शन के बाद गिरावट देखने को मिली है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सैमसंग को पछाड़ कर एपल दुनिया की नंबर वन मोबाइल कंपनी बन गई थी लेकिन बीती तिमाही में कंपनी 17.3 प्रतिशत के मार्केट शेयर के बाद दोबारा से दूसरे नंबर पर आ गई है। चीनी मोबाइल ब्रांड शाओमी 2024 की पहली तिमाही में 14.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर कायम है। वहीं अन्य चीनी ब्रांड हुआवेई जैसे चीनी ब्रांडों के मार्केट शेयर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सैमसंग की ओर से साल की शुरुआत में अपना नवीनतम फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप गैलेक्सी एस 24 सीरीज को लॉन्च किया था। इस अवधि के दौरान 60 मिलियन से अधिक फोन शिप किए हैं। डस बीच एप्पल ने 50.1 मिलियन आईफोन की शिपिंग की, जो पिछले साल की समान अवधि की 55.4 मिलियन यूनिट से कम है। गौरतलब है कि एपल के मोबाइल के शिपमेंट में गिरावट चीनी सरकार के उस निर्णय के बाद आई है, जब चीनी कंपनियों और सरकारी एजेंसियों में एपल के मोबाइल उपयोग को सीमित :कर दिया गया है।

वोटिंग का 'महा-मुकाबला': बुंडू में 74% की सुनामी, पर रांची में क्यों गिरा ग्राफ? जानें पर्दे के पीछे की वजह!
झारखंड बजट 2026: क्या युवाओं और महिलाओं की चमकेगी किस्मत? आज विधानसभा में होगा 'बड़ा धमाका
झारखंड : DIG दफ्तर के ठीक सामने मोटर संघ अध्यक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग, अपराधियों ने दी खुली चुनौती
झारखंड में 115 दिनों का सूखा खत्म! बंगाल की खाड़ी के 'लो प्रेशर' ने मचाई हलचल, जानें आपके जिले का हाल
होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल
महासमुंद में बड़ी कार्रवाई...9 बोरी संदिग्ध गुटखा जब्त
साय सरकार का तीसरा बजट आज, ‘सुशासन से समृद्धि’ पर जोर
मुख्यमंत्री साय ने 2026-27 बजट को विकास और समृद्धि का बताया मार्ग
तलाक के बाद फिर एक हुए पति-पत्नी, हाई कोर्ट में याचिका खारिज