आप -कांग्रेस गठबंधन पर संदीप दीक्षित का अहम बयान
नई दिल्ली । कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की तरफ से शनिवार को दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और चंडीगढ़ में साथ चुनाव लड़ने का एलान किया गया है। जिसको लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। बीजेपी कांग्रेस और आप को घेरने में लगी है। जिसपर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप के गठबंधन से बीजेपी को क्यों दिक्कत हो रही है ये मुझे समझ नहीं आ रहा है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आगे कहा कि बिहार में बीजेपी के जीतने विधायक थे सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गालियां देते थे, उनको अपशब्द कहते थे आज आप उनके बंगल में बैठे है। पंजाब में बीजेपी ने शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन कर रखा था, लेकिन जब वो अलग हुए तो आप उनके परिवारवाद की बात करने लगे। अब चुनाव आये तो आप फिर आपस में बातचीत कर रहे है। अपनी तरफ भी थोड़ा झांककर देखें। उन्होंने कहा कि जिनके खुद के घर कांच के हो वो औरों पर क्या पत्थर मारें। सब चीजों की जननी तो बीजेपी ही है। जिसने सब पार्टियों को इस्तेमाल किया। संदीप दीक्षित ने कहा जहां तक अन्ना आंदोलन की बात है। अन्ना आंदोलन में तो बीजेपी आप के साथ खड़ी हुई थी। कांग्रेस ने दावा किया कि सबको पता है इसके लिए आरएसएस और बीजेपी ने फंड किया। विवेकानन्द इंटरनेशल की भी कथित रूप से इसमें भागीदारी थी। तो बीजेपी फिर किसी और को क्यों सीख देती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म कर दिया है, जिससे लोगों के हाथ में सिर्फ एक वोट रह जाता है, लेकिन लोगों को इस पर भी संदेह है कि क्या यह सिस्टम अच्छे से काम कर रहा है।

गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम