Sandeep Lamichhane को T20 world cup 2024 के लिए नहीं मिला वीजा
नई दिल्ली। नेपाल क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने (Sandeep lamichhane) का अमेरिकी दूतावास ने उन्हें आगामी टी20 विश्व कप के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया है। वह दुष्कर्म के एक मामले में बरी होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वापसी की उम्मीद कर रहे थे। संदीप को वीजा देने से इनकार के बाद नेपाल के लोग नाराज है और वह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संदीप लामिछाने को वीजा देने की मांग करते हुए लोग सकड़ों पर उतर आए है। क्रिकनेपाल. कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोग पीएम के आवास के बाहर संदीप लामिछाने को वीजा देने की डिमांड कर रहे है।
Sandeep Lamichhane को वीजा नहीं मिलने पर नेपाल के लोग हुए नाराज
दरअसल, नेपाल टीम के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) को अमेरिका द्वारा वीजा नहीं दिया गया, क्योंकि पिछले साल 17 साल की लड़की ने काठमांडू के एक पुलिस थाने में संदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। उस लड़की ने उन पर दुष्कर्म का आरोम लगाया था। इस मामले में संदीप को काठमांडू कोर्ड की एक अदालत ने 8 साल की सजा सुनाई थी, जिसकी संदीप ने हाई कोर्ट में चुनौती दी और उन्हें सफलता मिल गई। हाई कोर्ट ने संदीप को इस मामले में बरी कर दिया था। इसके बाद उनके टी20 विश्व कप 2024 खेलने की पूरी उम्मीदें थी, लेकिन अमेरिका ने उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया है। अमेरिका द्वारा संदीप को वीजा नहीं मिलने से नेपाल के लोग काफी नाराज है और वह सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है। लामिछाने को वीजा नहीं देने के बाद नेपाल के लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे। सड़कों पर लोग लामिछाने के लिए आवाज उठाते हुए नजर आए।
नेपाल का टी20 विश्व कप में नीदरलैंड्स से होगी पहली भिड़त
टी20 विश्व कप से पहले नेपाल की टीम अमेरिका पहुंच चुकी है, जहां संदीप लामिछाने की गैरमौजूदगी में उन्होंने वार्म-अप मैच कनाडा के खिलाफ खेला। 27 मई को खेले गए वार्म-अप मैच में नेपाल को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, नेपाल की टीम अपना दूसरा वार्म-अप मैच यूएसए के खिलाफ खेलेगी। टी20 विश्व कप में नेपाल की टीम अपने अभियान 4 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच खेलकर करेगी।

पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे