संदेशखाली हिंसा मामले के आरोपी शाहजहां शेख को सीबीआई ने हिरासत में लिया
कोलकाता,। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा मामले में आरोपी बने पूर्व टीएमसी नेता शाहजहां शेख को आखिरकार सीबीआई ने हिरासत में ले ही लिया। कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता सरकार को आदेशित किया था कि वो शेख को सीबीआई को सौंप दे। अब सीबीआई शेख से ईडी टीम पर हमला और राशन घोटाले जैसे मामलों में पूछताछ कर सकेगी।
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा मामले में गिरफ्तार पू्र्व टीएमसी नेता शाहजहां शेख को पूछताछ करने सीबीआई ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले के बाद शाहजहां शेख को मेडिकल चेकअप के बाद सीआईडी ने सीबीआई को सौंप दिया। इससे पहले कोलकाता में शाहजहां शेख को लेकर काफी हाईवोल्टेज ड्रामा चला और राजनीतिक बयानवाजी भी खूब हुई है। इससे पहले जब कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीआईडी से शाहजहां को सीबीआई को सौंपने को कहा था तो सीआईडी ने इसका विरोध किया था। इस मामले को लेकर राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा तक खट-खटाने पहुंची थी। जब सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया तो फिर कोई रास्ता नहीं बचा और अंतत: सीबीआई को उन्हें सौंपना ही पड़ा है। इससे पहले सीबीआई टीम केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ बंगाल पुलिस के मुख्यालय पहुंची और करीब तीन घंटे की लंबी लिखा-पढ़ी के बाद शाहजहां शेख को अपनी कस्टडी में लेकर वहां से निकल गई।
गौरतलब है कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने शाहजहां को शाम सवा चार बजे तक सौंपने का आदेश दिया था, हालांकि इस समय में भी देरी हुई और तमाम लिखा-पढ़ी व मेडिकल जांच के बाद ही सीबीआई को शाहजहां शेख की कस्टडी शाम पौने सात बजे के करीब मिल सकी। सूत्रों का कहना है कि शाहजहां शेख से सीबीआई ईडी टीम पर हमले से लेकर राशन घोटाले तक पूछताछ करेगी।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कानून अपना काम कर रहा है। यहां बतलाते चलें कि संदेशखाली हिंसा और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के बाद राज्यपाल बोस ने दौरा किया था। इस दौरे के दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं से बातचीत कर न्याय पर भरोसा रखने को भी कहा था। ऐसे में राज्यपाल की प्रतिक्रिया अहम हो जाती है।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा