संजय सिंह : पीएम और एलजी 24 घंटे CCTV से कर रहे निगरानी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने फिर से केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तिहाड़ जेल सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए एक यातना गृह बन गया है।
आप नेता ने कहा, "उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जैसा हिटलर के काल में किया जाता था। संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को 24 घंटे प्रधानमंत्री कार्यालय और एलजी की निगरानी में रख जा रहा है। दोनों ही सीसीटीवी का लिंक मंगवाकर केजरीवाल को देख रहे हैं।"
पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने सवाल किया, “प्रधानमंत्री जी आप क्या देखना चाहते हैं? क्या अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन मिली या नहीं? वो कितना बीमार हुए उनकी किडनी, लीवर और स्वास्थ्य खराब हुआ या नहीं ? आप ये देखना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल का कितना मनोबल गिरा?”
प्रधानमंत्री जी ने एलजी को भी इसी काम में लगा दिया है कि अरविंद केजरीवाल को कितनी यातनाएं दी जा रही है। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का अत्याचार पूरा देश देख रहा है। आप ये भी देख रहे होंगे कि केजरीवाल जेल में झाड़ू लगाते हैं।
उन्होंने कहा, "वो अंदर जितना झाड़ू लगाएंगे बाहर उतना ही भाजपा साफ होगी। सीएम को दी जा रही यातनाओं के देखकर उनके माता पिता बेहद दुखी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पहले चरण के चुनाव बाद भाजपा बौखला गई है।"
केजरीवाल के खिलाफ हो रही गहरी साजिश
संजय सिंह ने दावा किया, “24 घंटे मानिटरिंग करने का मकसद ये देखना है कि वो कितना परेशान हैं। कितना टूटा? कब सो रहा है? इतना परेशान किया जाए कि जान से खिलवाड़ हो जाए।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ सरकार गहरी साजिश रच रही है।

‘कर्ज में डूबा निगम, फिर क्यों खोदी जा रहीं सड़कें?’ चौपाल में महिला का सवाल
कॉलेज में मटन-चिकन पार्टी के बाद मचा बवाल
Durg में बड़ा NPS घोटाला उजागर
हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत
‘बाइज्जत बरी होने का मतलब ये नहीं कि हत्या नहीं हुई’—बघेल
छात्रवृत्ति योजना को 1800 करोड़, लाडली लक्ष्मी 2.0 से 52.29 लाख बालिकाएं लाभान्वित
‘बिना तथ्य कुछ कहना गलत’, रोहित पवार पर मंगल प्रभात लोढ़ा का पलटवार
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला
पहली बार नौकरी की तलाश में निकले युवाओं के लिए खुशखबरी