आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर सौरभ भारद्वाज पलटवार
नई दिल्ली । दिल्ली सरकार में मंत्री और आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने आरएसएस प्रमुख की ओर से दिए गए बयानों को लेकर कहा है कि दूसरों को कुछ कहने से पहले हमें अपने अंदर झांककर देखने की जरूरत है। सौरभ भारद्वाज ने ये भी कहा, हमारे देश की बेटियां देश के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं। चाहे बात मणिपुर की हो, महिला पहलवानों की हो या फिर डॉक्टर व अन्य मामले ही क्यों न हों? देश में असुरक्षा का माहौल है। मेरा मानना है कि कहीं और बोलने से पहले हमें अपने देश पर काम करना चाहिए। आप दूसरों को तभी जोड़ पाएंगे जब आप पहले देश को जोड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा, हरियाणा में आप जाट बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं। गुजरात में आप पटेल बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं। महाराष्ट्र में आप मराठा बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में आप यादव बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं। आप खुद इतना जहर फैलाते हैं और चुनाव लड़ते हैं। इससे पहले सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि दिल्ली विकास प्राधिकरण के फ्लैट आवंटन में बीजेपी एक बार फिर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। केंद्र की एजेंसियों द्वारा दिल्ली के गरीबों को को भी उजाड़ा जा रहा है। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को मिलने वाले फ्लैट को ब्लैक में अपात्र लोगों को बेचा जा रहा है। यह सब बीजेपी के एलजी विनय सक्सेना और डीडीए की जानकारी में हो रहा है। विजयादशमी के दिन यानी शनिवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में शस्त्र पूजन के बाद भारत सरकार से बांग्लादेशी हिंदुओं की मदद करने को कहा है। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ ‘मंत्र विप्लव’ हो रहा है। समाज की विविधताओं को अलगाव में बदलकर टकराव की स्थिति पैदा करना, शासन—प्रशासन, कानून, संस्था सबके प्रति असम्मान करने का भाव सिखाया जा रहा है। उन्होंने सभी से इसको लेकर सचेत रहने की अपील की है।

रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार