सौरभ भारद्वाज ने गोपाल राय की जगह ली दिल्ली AAP के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
आम आदमी पार्टी ने सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. आम आदमी पार्टी की PAC की बैठक में ये फैसला लिया गया. सौरभ गोपाल राय की जगह लेंगे. इसके अलावा आप की PAC की बैठक में और भी कई मुद्दों पर चर्चा हुई. चार राज्यों में प्रभारी और 2 राज्यों में अध्यक्ष बनाए गए. महराज मलिक को जम्मू कश्मीर का अध्यक्ष बनाया गया. पंकज गुप्ता गोवा का प्रभारी बनाया गया. गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी, मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी और संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है.
आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव और सांसद संदीप पाठक ने PAC बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि आज आम आदमी पार्टी की PAC की बैठक हुई कई मुद्दों पर चर्चा हुई. चार राज्यों में प्रभारी और 2 राज्यों में अध्यक्ष बनाए गए. कई राज्यों में सह प्रभारी भी बनाए गए.
चार राज्यों में प्रभारी और 2 राज्यों में अध्यक्ष बनाए गए
- गुजरात में गोपाल राय प्रभारी और दुर्गेश पाठक सह प्रभारी बनाए गए
- पंजाब में मनीष सिसोदिया प्रभारी और सतेंद्र जैन सहप्रभारी बनाए गए
- गोवा में पंकज गुप्ता प्रभारी बनाए गए, दीपक सिंगला , आभाष चंदेला और अंकुश नारंग सह प्रभारी बनाये गए
- छत्तीसगढ़ में संदीप पाठक प्रभारी बनाए गए
सौरभ भारद्वाज हार गए थे विधानसभा चुनाव
सौरभ भारद्वाज को दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. ग्रेटर कैलाश सीट से भाजपा की शिखा राय ने उन्हें 3139 वोटों शिकस्त दी थी. दोनों के बीच अंत तक तगड़ी फाइट चल रही थी लेकिन अंत में सौरभ भारद्वाज चुनाव हार गए.

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"