फिर से सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम होने के बाद एक बार फिर से राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खबरों क अनुसार, आज सुबह खेल परिषद के आधिकारिक ईमेल पर एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी का एक मेल आया है। इस मेल के बाद एक बार फिर से प्रशांसन में हडक़ंप मच गया है। खबरों के अनुसार, खेल परिषद के आधिकारिक ईमेल पर मिले मेल में लिखा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अब सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाया जाएगा।
राजस्थान खेल परिषद के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद पुलिस, क्यूआरटी, बम निरोधक दस्ते सहित कई टीमें सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचीं। अब एमएसस स्टेडियम को खाली कराकर बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
इससे पहले भी मिल चुकी है धमकी
खबरों के अनुसार, इस धमकी के बाद सवाई मानसिंह स्टेडियम और आसपास के इलाके को पूरी तरह सील किया जा चुका है। वहीं ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर टीम को अलर्ट किया जा चुका है। आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच 8 मई को भी सवाई मानसिंह स्टेडियम को लेकर इसी तरह का मेल आया था। वहीं 9 मई को जयपुर मेट्रो को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। आपको बात दें कि अभी आईपीएल का स्थगित है। जयपुर में अभी इसका मैच होना बाकी है। आज बीसीसीसी आई फिर से नया कार्यक्रम जारी कर सकता है।

प्रतिमा बागरी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
Mimi Chakraborty को 20 लाख का मानहानि नोटिस, बढ़ीं मुश्किलें
Pinarayi Vijayan ने फिल्म का किया विरोध
Greater Noida में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग
‘कांग्रेस के माथे पर OBC जनगणना रोकने का कलंक’—मोहन यादव का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच फिर ‘सेटिंग’ की चर्चा तेज
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार