स्कूल बस ने ली मासूम की जान, ड्राइवर गिरफ्तार
पाली । स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। बच्चा जिस स्कूल बस से घर लौटा था उसी के टायरों के नीचे कुचल गया। ये हादसा मासूम की मां के सामने ही हुआ। फिर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा पाली के सोनाई लाखा में मंगलवार दोपहर का है।
पुलिस ने बताया कि कार्तिक (5) पुत्र हड़मानराम पटेल मोरिया गांव के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। मंगलवार दोपहर स्कूल बस से उतरकर वो मां की ओर दौड़ा। इसी दौरान ड्राइवर ओमसिंह ने बस स्टार्ट कर आगे बढ़ा दी। जिससे बस के पहियों के नीचे मासूम आ गया। गंभीर घायल को परिजन हॉस्पिटल ले गए लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना पर मृतक कार्तिक के दादा लुम्बाराम पुत्र पेमाराम ने रोहट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले में रोहट थाने के एसएचो ने कहा कि घटना के बाद आरोपी बस छोड़ फरार हो गया था। जिसे बाद पकड़ लिया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई