स्कूल क्लर्क की करंट लगने से मौत
दौसा । जिले के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय भांवता में एक क्लर्क को करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। बारिश के कारण दौसा के कलेक्टर ने स्कूलों में बच्चों का अवकाश घोषित किया है, लेकिन स्टाफ को आना अनिवार्य था। ऐसे में एक यूडीसी सुबह स्कूल पहुंचा तो स्कूल में सफाई करने लगा। इसी दौरान स्कूल के समीप से गुजर रही 11 हजार केवी की विद्युत लाइन का करंट यूडीसी सेन को लग गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों के भीड़ एकत्रित हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर शव को रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने दौसा बांदीकुई मार्ग पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया। बारिश के बाद करंट से मौत की सूचना पर बांदीकुई एसडीएम, तहसीलदार , डीएसपी मौके पर पहुंचे साथ ही कोलवा व बसवा पुलिस मौके पहुंची। ग्रामीण ने मृतक सेन के बच्चों को सरकारी नौकरी, 50 लाख का मुआवजा और स्कूल के समीप से लगी विद्युत लाइन के मामले में विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई