दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण की निगरानी का दायरा
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण पर निगरानी का दायरा बढ़ाया गया है। 24 नई जगह चिन्हित की गई हैं। मतलब अब यहां 13 हॉट स्पॉट सहित कुल 37 जगहों पर प्रदूषण की निगरानी की जाएगी।
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने इन जगहों पर प्रदूषण के स्रोतों की भी पहचान की है। डीपीसीसी ने इस आशय की जानकारी अपनी नई रिपोर्ट ''इन्वेंटरी आफ मेजर प्वाइंट एयर पल्यूशन सोर्स इन दिल्ली'' में शामिल की है।
दिल्ली की हवा साफ करने की कवायद शुरू
दरअसल, देश और दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल दिल्ली की हवा को साफ करने के लिए नए सिरे से कवायद शुरू की गई है।
इस क्रम में अब 37 ऐसे इलाकों की पहचान की गई है जहां पर प्रदूषण का स्तर आमतौर पर ज्यादा रहता है। इनमें प्रदूषण के हॉट स्पॉट के तौर पर पहले से ही चिन्हित 13 जगहों के साथ-साथ 24 अन्य स्थलों की भी पहचान की गई है।
डीपीसीसी द्वारा तैयार इस रिपोर्ट की खास बात यह है कि इन सभी जगहों पर प्रदूषण के स्रोतों की जानकारी भी बिंदुवार एकत्रित की गई है। प्रदूषण के इन स्रोत के लिए जिम्मेदार विभागों और नोडल अधिकारियों की सूची भी तैयार की गई है।
दिल्ली में पहले से तय 13 हॉट स्पॉट
आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, ओखला, पंजाबी बाग, आरके पुरम, रोहिणी, विवेक विहार, वजीरपुर।
डीपीसीसी की रिपोर्ट में चिह्नित किए गए 24 नए क्षेत्र
अलीपुर, आयानगर, बुराड़ी क्रॉसिंग, सीआरआरआई मथुरा रोड, करणी सिंह शूटिंग रेंज, डीटीयू, नार्थ कैंपस डीयू, इहबास, आईटीओ, जेएलएन स्टेडियम, लोधी रोड, नजफगढ़, नेशनल स्टेडियम (डीसीएन), नेहरू नगर, न्यू मोती बाग, एनएसयूटी द्वारका, पटपड़गंज, पूसा, पूसा सेंट्रल, शादीपुर, सिरी फोर्ट, सोनिया विहार, अरविंदो मार्ग।

‘कर्ज में डूबा निगम, फिर क्यों खोदी जा रहीं सड़कें?’ चौपाल में महिला का सवाल
कॉलेज में मटन-चिकन पार्टी के बाद मचा बवाल
Durg में बड़ा NPS घोटाला उजागर
हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत
‘बाइज्जत बरी होने का मतलब ये नहीं कि हत्या नहीं हुई’—बघेल
छात्रवृत्ति योजना को 1800 करोड़, लाडली लक्ष्मी 2.0 से 52.29 लाख बालिकाएं लाभान्वित
‘बिना तथ्य कुछ कहना गलत’, रोहित पवार पर मंगल प्रभात लोढ़ा का पलटवार
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला
पहली बार नौकरी की तलाश में निकले युवाओं के लिए खुशखबरी