तालाब में डूबे युवकों की तलाश के लिए चलाया गया सर्च ऑपरेशन
जबलपुर| जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर गोसलपुर स्थित रामसागर तालाब में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान डूबे दो युवकों में से एक का शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
दोस्त को बचाने के चक्कर में दोनों डूबे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोसलपुर की झुग्गी बस्ती निवासी 19 वर्षीय इरावत, 21 वर्षीय अर्जुन और उनका एक अन्य साथी करण सोमवार देर शाम रामसागर तालाब में नहाने पहुँचे थे। नहाते समय अचानक इरावत का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समाने लगा। अपने दोस्त को डूबता देख अर्जुन उसे बचाने के लिए पानी में कूदा, लेकिन पानी का स्तर अधिक होने के कारण दोनों ही गहराई में चले गए और लापता हो गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन और शव की बरामदगी
घटना के समय किनारे पर मौजूद करण ने तुरंत बस्ती जाकर परिजनों और ग्रामीणों को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुँची। रात को अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा था, जिसे मंगलवार सुबह दोबारा शुरू किया गया। करीब 10 बजे गोताखोरों को अर्जुन का शव तालाब की झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। इरावत की तलाश के लिए टीम अब भी मशक्कत कर रही है।
प्रशासनिक अमला और विधायक पहुँचे मौके पर
हादसे की खबर मिलते ही सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े, तहसीलदार रूपेश्वरी कुंजम और नायब तहसीलदार जयभान सिंह उइके प्रशासनिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। विधायक ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रशासन को उचित सहायता राशि जल्द से जल्द दिलाने के निर्देश दिए। फिलहाल गोताखोर इरावत की खोजबीन में जुटे हुए हैं।

पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में 13 सितंबर को होगा पुनर्मतदान
दिल्ली में एयर इंडिया के पायलट की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव