मतदान दलों का किया द्वितीय रेण्डमाइजेशन
जयपुर। अंता विधानसभा उपचुनाव के तहत मतदान दलों में नियोजित होने वाले कार्मिकों का कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। सामान्य पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा व जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर की मौजूदगी में विधानसभा क्षेत्र अंता में उपचुनाव के लिए मतदान दलों के कार्मिकों का रेण्डमाइजेशन मिनी सचिवालय स्थित एनआईसी कक्ष में किया गया। रेण्डमाइजेशन में महिला व दिव्यांग बूथ सहित कुल 268 पोलिंग बूथों पर नियोजित होने वाले माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियो ग्राफर ऑब्जर्वर सहित मतदान दल कार्मिकों का रेण्डमाइजेशन करते हुए उन्हें द्वितीय प्रशिक्षण के लिए आदेश जारी किए गए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल, मतदान दल प्रकोष्ठ प्रभारी व सीईओ राजवीर सिंह चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहनलाल, एनआईसी उप निदेशक मनीष शर्मा मौजूद थे।

नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर