प्रश्न पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो-शिक्षा मंत्री
जयपुर । माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर द्वारा आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा आगामी 6 मार्च से प्रारम्भ होनी है। उक्त परीक्षाओं के सफल आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त परीक्षा समिति की बैठक सचिवालय में आयोजित हुई। साथ ही आगामी रीट परीक्षा के सफल आयोजन की तैयारियों की भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
शिक्षा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर गलत विषय के पेपर का वितरण जैसी त्रुटियों से बचे तथा विद्यार्थियों को समय पर प्रवेश के लिए पूर्व में ही निर्देश दिए जाएं। प्रश्न पत्रों के स्ट्राँग बोक्स की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस विभाग के अधिकारी पूर्ण रूप से ध्यान रखें। दिलावर ने कहा कि सभी बोर्ड परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल, टॉयलेट व बिजली की उचित व्यवस्था हो।शिक्षा मंत्री ने आगामी रीट परीक्षा के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा केन्द्र के आस—पास के अन्नपूर्णा रसोई केन्द्रों में खाने की व्यवस्था सुचारू हों।

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी