शादी में सात लोगों को मारी गोली, दो की मौत, पांच की हालत गंभीर
बिहार के भोजपुर में एक शादी समारोह में पूर्व से चले आ रहे विवाद के कारण अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जुट गई। घटना रविवार रात अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रविवार देर रात दूल्हे की गाड़ी से साइड लेने को लेकर पहले से चल रहे विवाद ने इस समारोह में तूल पकड़ लिया। इसी दौरान, गांव के कुछ अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। मरने वालों में लहरपा गांव के सुरेंद्र यादव का 23 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार और संजय सिंह का 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार शामिल थे। घायलों में पंकज कुमार (30), अप्पू कुमार (18) और अक्षय कुशवाहा (20) समेत पांच लोग शामिल हैं। इन सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।
जांच में जुटी भोजपुर पुलिस
घटना के प्रत्यक्षदर्शी पंकज कुमार ने बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां विवाद बढ़ गया और अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। वहीं जख्मी युवक के परिजन प्रवीण कुमार ने बताया कि मेरा भाई गांव के एक शादी समारोह में खाना परोस रहा था। इसी दौरान पूर्व के विवाद को लेकर गांव के कुछ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें मेरे भाई को भी गोली लग गई। भोजपुर एसपी राज और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।
दो साल पहले से चल रहा विवाद
भोजपुर आईटी सेल के डीएसपी सैफ मुर्तजा ने कहा कि पूर्व के विवाद में गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि यह घटना पूर्व के विवाद को लेकर हुआ है। दो साल पहले मुखिया पुत्र बबलू सिंह को गोली मारकर जख्मी किया गया था, जिसके बाद आज इस घटना को बदले के रूप में अंजाम दिए जाने की शंका है। पुलिस का कहना है कि आज जिन दो लोगो की हत्त्या हुई है वह पूर्व में गोली मारकर जख्मी करने के मामले में जेल जा चुके हैं। घटना के बाद गांव से ले कर सदर अस्पताल तक कई थाना की पुलिस पहुंच घटना की

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक