दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, तापमान में गिरावट का अनुमान
दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में और बर्फबारी होगी, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है. विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक 25 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके अलावा भीषण कोहरे को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार रात को बारिश हुई, जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई. वहीं दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार 24 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से अधिक है.
कश्मीर में जम गईं पाइपलाइन
मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर और उत्तराखंड में 26 दिसंबर से अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की भविष्यवाणी की है. कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार 24 दिसंबर को ताजी बर्फबारी हुई और घाटी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया. इसके अलावा पारा लुढ़कने से जलापूर्ति की पाइपलाइन जम गईं, जिससे लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि 26-27 दिसंबर को क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसका असर उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभागों और शेखावाटी क्षेत्र में दिखेगा. इसके अलावा मौसम विभाग ने आज क्रिसमस के दिन तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश की संभावना जताई है.

एआई इम्पैक्ट समिट में हुए प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
राजस्थान के जोधपुर में कार्यक्रम के दौरान सीजेआई सूर्यकांत का बड़ा बयान
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन