राजस्थान में कड़ाके की ठंड, फतेहपुर में तापमान माउंट आबू से भी कम
राजस्थान में कुछ इलाकों में तेज सर्दी का प्रभाव नजर आने लगा है। फतेहपुर में पारा तेजी से नीचे जा रहा है। यह राजस्थान का सबसे ठंडा इलाका बन चुका है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट यह है कि प्रदेश में अगले 3 दिन तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
हालांकि देश में उत्तर से लेकर दक्षिण तक इस वक्त नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसमें हिमालय के पश्चिमी हिस्से में नया विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसके असर से वहां बर्फबारी और बारिश होती है तो मैदानों तक शीतलहर महसूस की जाएगी। वहीं दक्षिण में बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आ रहा है जिसके असर से उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर तेज हवाएं चल रही हैं।
राजस्थान में बीते 24 घंटों में मौसम की स्थिति
राजस्थान की बात करें तो बीते 24 घंटों में यहां मौसम की स्थिति इस प्रकार रही। बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे ठंडा इलाफा फतेहपुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
हिल स्टेशन माउंट आबू में अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सीकर में अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम 7.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसकी तरह से जालोर में अधिकतम तापमान 30.3 व न्यूनतम 12.5, भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 24.9 व न्यूनतम 9.3, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 27.6 व न्यूनतम तापमान 9.8 और चूरू में अधिकतम तापमान 28.5 व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 31.8 व न्यूनतम 15.6 डिग्री रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 31.7 व न्यूनतम 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीकानेर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)