परिवार में त्रासदी का साया: बड़े भाई के बारहवें से पहले छोटे भाई और भतीजे की मौत
राजस्थान के जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेहंदवास थाने के महुआ गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो जनों को कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक महुआ गांव निवासी दीपक (20) पुत्र चौथमल भील और श्योदान (35) पुत्र मेवाराम भील हैं। रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजा हैं।
अज्ञात वाहन ने कुचला
दोनों खेत से घर लौट रहे थे। हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। मेहंदवास थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने समझाइश कर रास्ता खुलवाया और शवों को अस्पताल पहुंचा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, लोगों ने हाईव पर कट निर्माण की मांग की है। ताकि हादसों पर रोक लग सके।
बड़े भाई का है 12वां
गत दिनों श्योदान के बड़े भाई रामचन्द्र की मृत्यु हो गई थी। उसका 12वां मंगलवार को है। श्योदान के चार बच्चे हैं। वहीं दीपक की अभी शादी नहीं हुई है। दीपक समेत दो भाई और एक बहन हैं। दोनों ही खेती-बाड़ी तथा मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। इधर, हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौत हो गई, लेकिन उनकी बाइक ज्यादा क्षतिग्रस्त नहीं हुई। बाइक का महज टायर की क्षतिग्रस्त हुआ।

अंतिम संस्कार में भी सियासत: गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना
SMS अस्पताल में अव्यवस्था: सरकारी आदेश से मरीजों की बढ़ी परेशानी
“बंगाल जीतकर दिल्ली पर कब्जा”: ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला
जबलपुर से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें 16 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
प्यासे शहर की परेशानी बढ़ी: दूषित पानी पर मंच का विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
CM कुर्सी पर खींचतान के बीच दिल्ली पहुंचे डिप्टी CM, बोले- हवा खाने नहीं आया
फ्लोर टेस्ट में सियासी रोमांच, किसका पलड़ा भारी?
NMDC ने दंतेवाड़ा में ग्रामीण विकास की नई पहल शुरू की
सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर देशभर में जश्न का माहौल