राजगढ़ सभा में तीन बार डिस्टर्ब हुए शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में आयोजित सभा के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसमें वे पत्रकारों और पुलिसकर्मियों पर मंच से ही बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में गृह मंत्री शाह पुलिस वालों से कहते हैं कि आप लोग डिस्टर्ब कर रहे हैं, जमीन पर बैठ जाओ, फिर कहते चलो सब यहां से बाहर निकलो।दरअसल, शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में आमसभा को संबोधित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजगढ़ पहुंचे थे। यहां उन्होंने कांग्रेस और राजगढ़ सीट से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला। इस दौरान आमसभा का कवरेज और सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों से शाह डिस्टर्ब होते हुए नजर आए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किए जा रहे हैं।अपने सबोधन में गृह मंत्री अमित शाह पहली बार मीडिया के साथियों से ये कहते हुए नजर आए कि मीडिया वाले सेट करके बैठ जाओ जरा, फोटो के बगैर भी सब चलेगा, यही खड़ा रहने वाला हूं। दूसरी बार मंच से ही उन्होंने कहा कि ये पुलिस वाले नीचे जमीन पर बैठ जाओ, आप ही अव्यवस्था कर रहे हो। वहीं, तीसरी बार तो शाह ने मंच से ही पुलिस को फटकार लगाई और कहा कि ए रहने दो, क्या कर रहे हो, चलो सारे पुलिस वाले बाहर निकलो।

महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, जनगणना से पहले क्यों आया संशोधन बिल?
आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, नकली अस्पताल से 778 दावे कर 64 लाख की ठगी
CM साय की बड़ी सौगात, 5 लाख भूमिहीन परिवारों को मिले 500 करोड़
रामावतार जग्गी हत्याकांड हाईकोर्ट में फिर खुला, 1 अप्रैल को अंतिम सुनवाई
शाकिब अल हसन की वतन वापसी तय? BCB में फिर दिखेंगे स्टार ऑलराउंडर!
बंगाल की सियासत गरमाई, ममता बनर्जी का भाजपा पर बड़ा हमला
उदयपुर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग का खुलासा, फूफा-भतीजा गिरफ्तार
गंभीर के नाम और तस्वीर के गलत इस्तेमाल पर हाईकोर्ट सख्त
छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों के सोशल ऑडिट में गड़बड़ी का खुलासा