अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का शाहिद कपूर ने किया रिव्यू
हॉरर फिल्म 'शैतान' के बाद अजय देवगन एक रियल लाइफ हीरो बनकर फिल्म 'मैदान' के जरिए फिर से बॉक्स ऑफिस पर आंधी लाने आ गए हैं। 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से भरपूर प्यार मिल रहा है।
सिर्फ ऑडियंस या क्रिटिक्स ही नहीं, बल्कि सेलिब्रिटीज ने भी अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को खूब पसंद किया है। करण जौहर से लेकर वरुण धवन तक ने फिल्म की तारीफ की है। अब शाहिद कपूर ने अपना रिव्यू शेयर किया है। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक्टर ने बताया है कि उन्हें यह फिल्म कैसी लगी है।
शाहिद कपूर ने किया मैदान का रिव्यू
हाल ही में, शाहिद कपूर ने अमित शर्मा निर्देशित 'मैदान' देखी और इस फिल्म ने अभिनेता का दिल छू लिया। शाहिद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म को लेकर अपना रिव्यू बताया है। इश्क विश्क एक्टर ने कहा, "आज मैदान को देखकर वाकई एन्जॉय किया। इसे बहुत अच्छी तरह से बनाई गई है। दोस्तों जाकर इसे देखो। यह सभी के लिए वास्तविक पोस्ट है। अच्छी फिल्में देखने लायक हैं। पूरी टीम को ऑल द बेस्ट।"
बॉक्स ऑफिस पर छाई मैदान
स्पोर्ट्स ड्रामा 'मैदान' भारतीय फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर सैय्यद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। अजय देवगन ने अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है। अजय के अलावा फिल्म में प्रियमणि, गजराज राव, नितांशी गोयल, सनी यादव समेत कई अभिनेता अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आई है। यहां तक कि फिल्म ने अब तक 10 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
शाहिद कपूर वर्क फ्रंट
बात करें शाहिद कपूर की आगामी फिल्म की तो 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की सक्सेस के बाद वह 'देवा' में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
MPL सिंधिया कप: भोपाल लेपर्ड्स की कमान फिर मोहम्मद अरशद खान के हाथ
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
10वीं के छात्र पर सहपाठी का हमला, एक थप्पड़ के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में