टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गुरुवार को पाकिस्तान टीम बड़े उलटफेर का शिकार हुई। सह मेजबान देश अमेरिका ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हरा दिया। यूएसए की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं, पाकिस्तान को ना सिर्फ अपने पहले ही मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी बल्कि उसके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। वह पहली टीम बनी, जिसने टी20 वर्ल्ड कप में दो बार सुपर ओवर में मैच गंवाए हैं।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में यूएसए ने तीन विकेट खोकर स्कोर बराबर कर दिया। मैच सुपर ओवर में गया। पाकिस्तान ने अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद आमिर को गेंद थमाई और 18 रन खर्च कर दिए। पाकिस्तान मात्र 13 रन ही बना सका और 5 रन से मुकाबला हार गया।
पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
यह टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान की चार सुपर ओवर (सुपर ओवर और बॉल आउट) में तीसरी हार थी। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान दूसरी बार टाइ मैच में हारा है। इससे पहले 2007 में भारत ने मैच टाइ होने पर पाकिस्तान को बॉल आउट में हराया था। यह पहली बार है जब पाकिस्तान टी20I में किसी गैर-पूर्ण सदस्य टीम से हारा है। साथ ही बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान दूसरा टेस्ट खेलने वाला देश है जिसे अमेरिका ने टी20I में हराया है।
भारत के साथ है महामुकाबला
बता दें कि पाकिस्तान को ग्रुप-ए में भारत, कनाडा, यूएसए और आयरलैंड के साथ रखा गया है। भारत आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्जकर ग्रुप प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। अमेरिका, कनाडा और पाकिस्तान को हराकर पहले स्थान पर काबिज है। भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को महामुकाबला खेला जाएगा। इस हार से पाकिस्तान का मनोबल जरूर कमजोर हुआ होगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
Nitish Kumar ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी, राज्यसभा जाने का किया ऐलान