राजस्थान में कांपने लगी सुबहें, सीकर-झुंझुनू में शीतलहर अलर्ट जारी
जयपुर | राजस्थान में शीतलहर शुरू हो चुकी है। उत्तर से चलने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से राजस्थान में तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली। सीकर, अलवर, चूरू, गंगानगर और लूणकरणसर में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखने को मिली। खास तौर पर शेखावाटी में शीतलहर का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। 3 दिसंबर से शेखावाटी सहित कुछ जिलों में शीतलहर का दौर शुरू होगा, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में कई शहरों में हल्की धुंध छाई रही, जिससे धूप कमजोर पड़ी और दिन में भी ठंडक का अहसास बना रहा।
बाड़मेर सबसे गर्म, लूणकरणसर सबसे ठंडा
रविवार को बाड़मेर में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि जोधपुर में 29.4, फलोदी में 27.2, जैसलमेर में 26.9, जयपुर में 26 और अजमेर में 25.7 डिग्री रहा। श्रीगंगानगर, सीकर, भीलवाड़ा, कोटा और अलवर सहित कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो लूणकरणसर सबसे ठंड इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान लगभग 5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सीकर में पारा 2.5 डिग्री गिरकर 9 डिग्री पर पहुंचा, पिलानी में 8.5, अलवर में 9.5 और श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीकानेर में भी तापमान 3.5 डिग्री की गिरावट के साथ 10.8 डिग्री रह गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 2–3 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद हिमालय से बहने वाली बर्फीली हवाओं का असर बढ़ेगा। इससे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश में सर्दी तेज होगी और कई क्षेत्रों में शीतलहर चलने लगेगी। झुंझुनूं और सीकर में 3 व 4 दिसंबर के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
टेक्नोलॉजी से सेमीकंडक्टर तक: भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
राजस्थान के जोधपुर में कार्यक्रम के दौरान सीजेआई सूर्यकांत का बड़ा बयान
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना