शिवराज और सिंधिया दो-दो सीटों पर....
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न
भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को गति प्रदान की है। लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा का मंथन भी शुरु हो चुका है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश की अनेक सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर विचार भी किया गया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दो अलग-अलग जगहों से चुनाव मैदान में उतारने पर भी चर्चा की गई है।
लोकसभा क्षेत्र भोपाल से जिन नामों पर चर्चा हुई है उनमें पूर्व मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, सुमित पचौरी और अलोक शर्मा प्रमुख हैं। बताया जा रहा है कि विदिशा लोकसभा सीट से भी शिवराज का नाम संभावित प्रत्याशी में रखा गया है, उनके साथ रमाकांत भार्गव का नाम शामिल है। इसी प्रकार इंदौर सीट से कैलाश विजयवर्गीय, पुष्यमित्र भार्गव और शंकर लालवानी के नाम संभावित प्रत्याशियों की सूची में रखा गया हैं। गुना-शिवपुरी सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और केपी यादव का नाम रखा गया है, इसके अतिरिक्त ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम ग्वालियर सीट पर भी दर्शाया गया है। यहां ग्वालियर से नरोत्तम मिश्रा, विवेक शेजवलकर और जयभान सिंह पवैया का नामों को आगे बढ़ाया गया है। भिंड लोकसभा सीट से लाल सिंह आर्य, सुमन राय और इमरती देवी तो खंडवा सीट से सुभाष कोठरी और ज्ञानेश्वर पाटिल का नाम आगे रखा गया है। राजगढ़ लोकसभा सीट से मोना सुस्तानी, बंटी बना, रोडमल नागर और अंशुल तिवारी के नाम संभावित सूची में शामिल किया गया है।
-छिंदवाड़ा सीट से 4 नाम रखे
कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा ने नत्थन शाह कवरेती, मोनिका बट्टी, बंटी साहू और डॉक्टर गगन कोल्हे के नामों को रखा गया है। टीकमगढ़ सीट पर वीरेन्द्र कुमार, भारती आर्य और गोपाल राय तो वहीं देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी, गोपाल परमार, विजय अटवाल और राजेंद्र वर्मा के नाम पर चर्चा की गई है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह क्षेत्र उज्जैन से अनिल फिरोजिया और चिंतामणि मालवीय का नाम सामने आया है। बालाघाट लोकसभा सीट से डॉ ढालसिंह बिसेन, गौरीशंकर बिसेन और वैभव पवार के नाम सामने रखे गए हैं. जबकि मंदसौर सीट पर सुधीर गुप्ता, पवन पाटीदार और नानालाल अटोलिया संभावित नामों में रखे गए हैं। रतलाम-झाबुआ सीट की बात करें तो गुमान सिंह डामोर, दिलीप कुमार मकवाना के नाम हैं तो रीवा से जनार्दन मिश्रा, गौरव तिवारी और पुष्पराज सिंह की संभावना जताई गई है। सतना सीट से राकेश मिश्रा, शंकरलाल तिवारी और संजय तीर्थवानी के नाम सामने रखे गए हैं, जबकि खरगोन सीट से गजेंद्र सिंह पटेल और सुमेर सिंह सोलंकी के नाम संभावित उम्मीदवार के तौर पर आगे रखे गए हैं।

उज्जैन में 54 दुकानों की तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
IPL से पहले KKR को बड़ी राहत, स्टार तेज गेंदबाज फिट घोषित
Bhopal में ईद पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, ट्रैफिक प्लान जारी
रायगढ़ में अफीम खेती पर भूपेश बघेल का BJP सरकार पर हमला
शाहीन अफरीदी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने की सलाह, पूर्व कप्तान का बयान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नई रणनीति, आदिवासी क्षेत्रों में धार्मिक-सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश
भूपेश बघेल का ‘धुरंधर 2’ पर हमला, सरकार को खुश करने का आरोप
स्टार्क-हेजलवुड IPL के शुरुआती मैचों से बाहर, टीमों को बड़ा झटका
गर्मियों में यात्रियों को राहत: अहमदाबाद-कोलकाता, सूरत-भागलपुर में बढ़े 3AC कोच
छत्तीसगढ़ में अब ATM से मिलेगा राशन, नई सुविधा की शुरुआत