उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, अनुकृति ने दिया इस्तीफा
देहरादून । कांग्रेस पार्टी को उत्तराखंड में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ब्यूटी क्वीन अनुकृति को उत्तराखंड में पार्टी के चर्चित चेहरे के तौर पर देखा जा रहा था। अब उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उनके बीजेपी शामिल होने की संभावना है।
कांग्रेस के मंत्री रहे रावत के ठिकाने पर हाल ही में ईडी का छापा पड़ा था। अनुकृति को भी पूछताछ का समन हुआ। इसके बाद से ही कयासबाजी का दौर चल रहा था। अब बहू अनुकृति ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 2017 में फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनैशनल का खिताब जीत चुकीं अनुकृति ससुराल की राजनीतिक विरासत को भी आगे बढ़ा रही थीं। रावत पहले बीजेपी में ही थे लेकिन अनुशासनहीनता के लिए पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया था। इसके बाद रावत ने बहू अनुकृति के साथ कांग्रेस का दामन थामा। 2022 के विधानसभा चुनाव में लैंसडाउन सीट से अनुकृति ने चुनाव भी लड़ा था। हालांकि उन्हें बीजेपी के दिलीप रावत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
उत्तराखंड में कांग्रेस को बैक टू बैक कई झटके लग रहे हैं। अनुकृति से पहले गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया। पौड़ी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी के साथ ही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने भी इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी।
सुप्रीम कोर्ट ने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के लिए पूर्व मंत्री वन मंत्री हरक सिंह रावत और पूर्व प्रभागीय वन अधिकारी किशन चंद पर नाराजगी जाहिर की है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (12 मार्च 2026)
घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह
वन तस्करों पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जप्त
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी
कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
महिला नेतृत्व की मिसाल : संकुल शैक्षिक समन्वयक के रूप में अलका चौहथा निभा रहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पोल निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बनीं सेमरिहा की फूलमती सिंह
ईरान-इजराइल संघर्ष का असर: उज्जैन के 1000 होटल-रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर की किल्लत, 25 दिन में संकट
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा
सफलता के लिये समय का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक : महानिदेशक डॉ. कोठारी