श्रेयस अय्यर ने फाइनल में बेहतर प्रदर्शन की जताई उम्मीद, कहा.....
कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2024 के फाइनल में धमाकेदार एंट्री की। केकेआर ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मैच में 8 विकेट से पटखनी देकर चौथी बार आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया। जीत से उत्साहित कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनकी टीम फाइनल में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देगी।
बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 19.3 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई। जवाब में केकेआर ने 13.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
केकेआर के कप्तान का बयान
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के प्रयास की तारीफ की और कहा कि सभी ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई। मैच के बाद श्रेयस ने कहा, ''बहुत खुश हूं। सभी ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। हम एक राज्य से दूसरे राज्य की यात्रा कर रहे थे। हम पहले जो हुआ, उसके बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम बस इतना सोच रहे हैं कि आज के मैच में क्या बड़ा कर सकते हैं।''
उन्होंने आगे कहा, ''मेरे ख्याल से सभी खिलाड़ियों ने मौके को देखते हुए अपनी जिम्मेदारी समझी और शानदार प्रदर्शन किया। एक समय हम 9 रन प्रति ओवर खर्च कर रहे थे, लेकिन फिर जिस तरह वापसी की, वो शानदार थी। सभी गेंदबाजों का बर्ताव था कि वापसी करने पर विकेट लेना है, जो कि महत्वपूर्ण है।''
फाइनल में धमाके की उम्मीद
श्रेयस अय्यर ने कहा कि केकेआर की टीम में कोई भी अपनी जगह को हल्के में नहीं ले रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फाइनल में भी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। केकेआर के कप्तान ने वेंकटेश अय्यर के साथ अपनी 97 रन की अविजित साझेदारी के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि वो उनकी तमिल भाषा समझ रहे थे, लेकिन बोल नहीं पा रहे थे।
अय्यर ने कहा, ''जब आपके पास गेंदबाजी में विभिन्नताएं हैं तो दिक्कत नहीं। हमारे गेंदबाज अपनी तकनीक के पक्के हैं। किसी ने चीजों को हल्के में नहीं लिया और उम्मीद है कि फाइनल में यही लय जारी रखेंगे। गुरबाज ने वापसी करके हमें मजबूत शुरुआत दिलाई। सुनील नरेन लय में हैं। हम आएं और सुनिश्चित किया कि मैच खत्म करें। हमारे लिए जरूरी है पल का आनंद उठाएं।''

महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
दक्षिण एशिया में टकराव बढ़ा, बमबारी का तेल-गैस आपूर्ति पर क्या असर?
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
राशन दुकान आवंटन पर सदन में गहमा-गहमी, मंत्री के जवाब पर विपक्ष हंगामा
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’