फरवरी में ही गर्मी के संकेत, सर्दी के मौसम में बढ़ा तापमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे शहरों में तेजी से तापमान बढ़ रहा है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप निकलने से दोपहर के समय गर्मी का एहसास होने लगा है। दोपहर के समय गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। वहीं सुबह और शाम के दौरान मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। माना जा रहा है कि तेज हवाएं चलने से फिर एक बार ठंडक बढ़ सकती है। लेकिन तेज धूप के कारण तापमान पर असर कम ही देखने को मिलेगा, तब तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली में सुबह के समय ठंड महसूस की जा रही है। दिन चढ़ने के साथ तापमान में वृद्धि होने लगती है। दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। दिल्ली में फरवरी के दौरान मार्च-अप्रैल वाली गर्मी हो रही है। दोपहर के समय गर्मी से लोगों के पसीने छुट रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आज के तापमान की बात करें तो आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें तो यहां भी मार्च वाली गर्मी का एहसास फरवरी महीने में हो होने लगा है। यहां भी न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज इन दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान क्रमशः 10 और 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 और 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अब बात करें गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर की तो यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 और 26 डिग्री रह सकता है। साथ ही इन जिलों में आज 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दो दिन तेज हवाओं के बाद यहां सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 हजार घूस कांड: चैनपुर थाना प्रभारी की जमानत खारिज