साली ने लगाया रेप का आरोप, WhatsApp चैट ने खोली सच्चाई
दिल्ली की एक अदालत में जीजा और साली का मामला पहुंचा. जब मामले की सुनवाई हुई तो अदालत में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. साली ने जीजा पर रेप का आरोप लगाया था. लेकिन जैसे ही जज ने दोनों के बीच हुई WhatsApp चैट देखी तो कहानी कुछ और सामने आई. इसके बाद कोर्ट ने आरोपी जीजा को अग्रिम जमानत दे दी. अदालत ने कहा कि दोनों के बीच व्हाट्सएप चैट से पता चलता है कि उनके बीच अच्छे संबंध थे.
अदालत ने जमानत याचिका पर विचार करते हुए दी बड़ी टिप्पणियाँ
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार मीणा आरोपी जीजा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे थे. आरोपी जीजा के खिलाफ विकासपुरी पुलिस थाने ने रेप, अप्राकृतिक यौन संबंध, विवाहित महिला पर अत्याचार, आपराधिक विश्वासघात और सामान्य मंशा के दंडात्मक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. 18 सितंबर को पारित एक आदेश में अदालत ने कुछ बड़ी टिप्पणी भी की है.
WhatsApp चैट से रिश्तों का खुलासा
कोर्ट ने कहा, ‘दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और जमानत याचिका, जमानत याचिका के जवाब और संलग्न दस्तावेजों को देखने के बाद यह पाया गया है कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं. हालांकि, व्हाट्सएप चैट से पता चलता है कि आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच अच्छे संबंध थे.’ इसमें कहा गया है कि हालांकि शिकायतकर्ता ने सितंबर और नवंबर 2022 में छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे, लेकिन यह आश्चर्यजनक है कि उसने शिकायत दर्ज नहीं कराई.
25,000 रुपये के निजी मुचलके पर मिली रिहाई
अदालत ने कहा, इस घटना के संबंध में परिवार के किसी भी सदस्य को कोई संदेश या ई-मेल तक नहीं किया गया है. यह भी देखा गया है कि शिकायतकर्ता और आरोपी के भाई के बीच वैवाहिक विवाद चल रहे हैं. अदालत ने आरोपी जीजा को इस शर्त पर अग्रिम जमानत दे दी कि आरोपी शिकायतकर्ता साली या उसके परिवार के सदस्यों को धमकी नहीं देगा और जब भी आवश्यकता होगी, वह जांच में शामिल होगा. अदालत ने यह भी कहा कि गिरफ्तारी की स्थिति में आरोपी को 25,000 रुपये (प्रत्येक) के निजी मुचलके और जमानत बांड प्रस्तुत करने पर जमानत पर रिहा किया जाएगा.

टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से
भागीरथपुरा जल त्रासदी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Firozpur में फिरोजपुर फीडर नहरबंदी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम
उदयपुर से ऋषिकेश के बीच होली स्पेशल ट्रेन की सौगात
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज
मध्य प्रदेश में 6 साल में 2.70 लाख से ज्यादा बेटियां-बहुएं लापता
ग्रेटर नोएडा के स्कूल में छात्रा एक घंटे बाथरूम में बंद