स्मार्ट सिटी एसीईओ ने आयड़ नदी के कार्यों का किया निरीक्षण
जयपुर । उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णपाल सिंह चौहान ने आयड़ नदी के कार्यों का निरीक्षण किया। उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के आयड़ पुनरोद्धार प्रोजेक्ट में पूला से ठोकर चौराहा तक पुनरोद्धार का कार्य किया जा रहा है, जिसकी कुल लंबाई 5 किलोमीटर है। वर्तमान में 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
एसीईओ चौहान ने आयड़ नदी के पुनर्रोधार के कार्यों पर अधिकारियों, पीएमसी इंजीनियर्स तथा ठेकेदारों से विस्तृत में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान कार्यों की धीमी गति को लेकर नाराज़गी व्यक्त की गई। पूर्व में संवेदकों को लगातार मौखिक व लिखित निर्देश दिए जाने के बाबजूद भी संतोषजनक प्रगति नही हो पायी है। इसके लिए संवेदकों पर शास्ति लगाते हुए डी-बार किये जाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता दिनेश पंचोली, पीएमसी से मुख्य निर्माण प्रबंधक अरुण श्रीमाली, सहायक निर्माण प्रबंधक अमित यादव, एवं अन्य इंजीनियर्स मौजूद थे।

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?