दिल्ली में 12वीं की छात्रा की हिम्मत के आगे पस्त पड़ा झपटमार
नई दिल्ली । 12वीं की एक छात्रा ने राहगीरों की मदद से एक झपटमार को पकड़कर बहादुरी का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। केशवपुरम थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्यूशन पढ़ाने जा रही छात्रा से बाइक सवार झपटमार मोबाइल छीनकर भागने लगा। छात्रा ने हिम्मत कर शोर मचाते हुए झपटमार का पीछा किया। इससे हड़बड़ाहट में झपटमार बाइक से गिर गया और लोगों की मदद से छात्रा ने उसे पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा की बहादुरी को सलाम करते हुए उत्तर-पश्चिम जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एक) संध्या स्वामी ने छात्रा को सम्मानित किया। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय इशिका वर्मा परिवार के साथ त्रिनगर स्थित देवाराम पार्क में रहती हैं। इशिका ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 3:45 बजे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर से निकली थीं। इशिता ने बताया कि लोगों ने जब झपटमार की तलाशी ली, तो इसने अपने मुंह से ब्लेड निकाला। इशिता ने बताया कि उसके बाद बदमाश ने अपने पर्स से छोटे-छोटे कई ब्लेड भी निकाले। यह देख उस समय थोड़ा डर जरूर गई थी, लेकिन मैं उन तमाम महिलाओं से कहना चाहती हूं कि अगर आपके साथ भी ऐसा हो, तो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश जरूर करें। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपित का नाम राकेश है और वह वजीरपुर जेजे कालोनी का रहने वाला है। पहले से ही इसपर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इससे मोबाइल फोन व बाइक जप्त कर ली है। जांच में पता चला कि बदमाश ने बाइक रंजीत नगर थाना क्षेत्र से चुराई थी। बदमाश नशे का आदी है। नशे की लत को पूरा करने के लिए झपटमारी किया करता था।

Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान