प्रेमी से मिलकर की बेटे की हत्या, मां गिरफ्तार
कन्नौज । यूपी के कन्नौज में एक मां ने अपने बेटे की जान ले ली। मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला यहां के सौरिख थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर का है।
रिपोर्ट के मुताबिक हत्या की आरोपी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 12 साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर हत्या की आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पकड़ कर जेल भेज दिया है।
दरअसल अंबेडकर नगर में रहने वाले धर्मेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने 31 जुलाई को एक एफआईआर दर्ज की थी। उस एफआईआर में धर्मेंद्र की तरफ से कहा गया था कि उसकी पत्नी करीब 2 महीने पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। शिकायत के मुताबिक इस दौरान महिला अपने 12 साल के बेटे जतिन को भी अपने साथ ले गई थी।
पिता धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई को पत्नी और उसके प्रेमी गुड्डू ने उसके बेटे जतिन की हत्या कर दी। पुलिस ने धर्मेंद्र के इन आरोपों पर जतिन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टपार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाए जाने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या की आरोपी मां और उसके प्रेमी गुड्डू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें दोनों ने अपने जुर्म स्वीकार कर लिया है। एसपी ने हत्या के दोनों आरोपियों को लेकर प्रेस कॉन्फेंस की और उन्हें जेल भेज दिया है। एसपी ने कहा कि आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि वो अपने मंदबुद्धि बेटे की बीमारी से परेशान थी जिसकी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी।

इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
पश्चिम एशिया संघर्ष लंबा खिंचा तो क्या होगा? इस रिपोर्ट ने जताई ऐसी आशंका
Karnataka Lokayukta की छापेमारी में कई अधिकारियों के ठिकानों से आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
इस्राइल-ईरान युद्ध से दुबई में 350 से ज्यादा कोरियर फंसे
नीतीश कुमार का बड़ा बयान: अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहूंगा, राज्यसभा जाने की अटकलों पर भी बोले
होली के रंग में पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, परिजनों ने मंदिर ले जाकर तुरंत कराई शादी
राजस्थान में अगले तीन दिन और बढ़ेगा तापमान, पश्चिमी जिलों में अलर्ट
प्रश्नकाल से शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा