सोनी इंडिया के एमडी और सीईओ देंगे इस्तीफा!
मुंबई । सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के एमडी और सीईओ एनपी सिंह अपना इस्तीफा दे सकते हैं। सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने एमडी और सीईओ के रूप में अपनी भूमिका से आगे बढ़ने का फैसला किया है। 25 साल तक कंपनी से जुड़े रहने के बाद वह अपने पद से हटने का फैसला किया है। अपने 44 वर्ष के करियर में एनपी सिंह ने 25 वर्ष कर सोनी पिक्चर्स के साथ काम किया है। एनपी सिंह ने कहा कि अब वह सामाजिक परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करेंगे। साथ ही वह अब परिचालन भूमिकाओं से सलाहकार भूमिकाओं में जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि एसपीएनआई और इसकी सफलता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता मजबूत बनी हुई है। यहां मेरे कार्यकाल के दौरान, हमने उद्योग के मानक स्थापित किए हैं। अपनी पहुंच का विस्तार किया है। साथ ही कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हूं कि सफलता की हमारी विरासत जारी रहे और नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़े।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 फरवरी2026)
म.प्र. में सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस रद्द करने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा
एक मां पर बेटे की हत्या का आरोप, आज हाईकोर्ट ने सुनाया एतिहासिक फैसला
उमा भारती के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी
Digvijaya Singh ने तोड़ी सौगंध? मंच पर दिखे राहुल गांधी के साथ
British Airways की फ्लाइट खराब मौसम के कारण डायवर्ट
प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल बने शिवम वर्मा
Mumbai में प्रदूषण पर सख्त कदम, 1000+ साइट्स को नोटिस
बरेली के मौलाना ने पीएम मोदी से की इज़राइल यात्रा रद्द करने की अपील