साउथ फिल्म की अभिनेत्री पुष्पालता का 87 साल की उम्र में हुआ निधन
तमिल फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री पुष्पालता का एक लंबी बीमारी के बाद 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया।
फिल्मी जगत में दुख की लहर
बुधवार को साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर से एक खबर आती है, जिसके कारण लोग शोक में डूब जाते हैं। साउथ फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री पुष्पालता लंबे समय से बीमार चल रही थी, जिसके चलते आज चेन्नई में 87 साल की उम्र में उनका निधन हो जाता है।
फिल्मी करियर की शुरुआत
पुष्पालता ने साल 1958 में तमिल फिल्म से अपना करियर शुरू किया, जिस फिल्म का नाम 'सेनकोट्टई सिंगम' था। इसके बाद साल 1969 में उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा, उस फिल्म का नाम था 'नर्स'। अपने फिल्म सफर के दौरान इन्होंने लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। पुष्पालता ने साउथ फिल्म के कई कलाकारों का साथ काम किया, जिसमें एमजी रामचंद्रन से लेकर कमल हासन जैसे दिग्गज अभिनेता शामिल रहे। पुष्पालता सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि वह एक शानदार नर्तकी और निर्माता भी रही।
जब पुष्पालता को फिल्म निर्माता से प्यार हो गया
पुष्पालता का शानदार फिल्मी करियर का दौर चल रहा था, उसी समय उन्हें अभिनेता और फिल्म निर्माता एवीएम राजन से प्यार हो गया, फिर उन्होंने इनसे शादी भी कर ली। इनकी दो बेटियां हैं, जिसमें एक तो तमिल अभिनेत्री महालक्ष्मी हैं।
फिल्मों की दुनिया के बाद आध्यात्म की ओर कदम
फिल्मों में पुष्पालता को आखिरी बार अभिनेत्री के तौर पर साल 1999 में 'पूवसम' फिल्म में देखा गया। इसके बाद उन्होंने अपना मन अध्यात्म और समाज सेवा में लगा दिया था।

वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भी टस से मस नहीं हुई भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा वैभव सूर्यवंशी, जानिए युवा खिलाड़ियों की रैंकिंग
दिल्ली के नरेला में भीषण अग्निकांड: प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, धू-धू कर जली इमारत, इलाके में छाया काले धुएं का गुबार
राजधानी में रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया: कमरे में फंदे से लटका मिला शख्स, बेड पर पड़ी थी मासूम बेटे की लाश
मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा बयान: 'मोदी सरकार ने बदली गांवों की तस्वीर, महिलाओं को बनाया पूरी तरह आत्मनिर्भर'
रेलवे का मेगा प्लान: दिल्ली से सिलीगुड़ी तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान
अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम का कांग्रेस से तीखा सवाल: 'मुसलमानों को सिर्फ दरी बिछाने और वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करना बंद करे आलाकमान'
राजस्थान कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत: सचिन पायलट को मिल सकती है प्रदेश की कमान, हाईकमान कर रहा मंथन
यात्रा का मजा बिना प्रदूषण बढ़ाए, अपनाएं ये 7 ग्रीन ट्रैवल टिप्स
गर्मियों में रोड ट्रिप का प्लान? ये 10 टिप्स बनाएंगे सफर सुरक्षित और आसान