श्रीनाथ जी मंदिर में की विशेष पूजा
जयपुर । भरतपुर गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को पूंछरी का लौठा पहुंचे. यहां श्रीनाथजी के मंदिर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पत्नी गीता देवी के साथ विशेष पूजा-अर्चना की. साथ ही गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक किया. श्रीनाथजी और गिरिराज जी की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों की खुशहाली और अमन चैन की कामना की. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर शनिवार दोपहर हेलीकॉप्टर से पूंछरी का लौठा पहुंचे. यहां पहुंचने पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, वैर विधायक बहादुर सिंह कोली और डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया. इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी पत्नी गीता देवी श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे. यहां पर मुख्यमंत्री शर्मा ने अपनी पत्नी और परिवार के साथ श्रीनाथजी की विशेष पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री और उनका परिवार श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन और पूजा करने के बाद यहीं पर गिरिराज जी के दर्शन करने पहुंचे. यहां उन्होंने सपरिवार गिरिराज जी का दुग्ध व पंचामृत से अभिषेक किया. साथ में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह, वैर विधायक बहादुर सिंह और डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह ने भी गिरिराज जी की पूजा की. गौरतलब है कि सीएम भजनलाल शर्मा श्रीनाथजी, गिरिराज जी और पूंछरी का लौठा के अनन्य भक्त हैं. मुख्यमंत्री बनने से पहले से ही भजनलाल शर्मा श्रीनाथजी के मंदिर पर हर माह भंडारे का आयोजन करते रहे हैं. इतना ही नहीं अपने पैतृक गांव अटारी में स्थित अपनी पैतृक खेती की जमीन से होने वाली पैदावार को भी गोशाला को दान करते रहे हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही