तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल...अस्पताल में भर्ती
हरदोई जिले में पचदेवरा क्षेत्र के अनंगपुर चौराहे पर बाइक सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों मुर्तजानगर स्थित सिद्ध दात्री दुर्गा मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर बुलेट बाइक से घर जा रहे थे। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन निजी वाहन से घायलों को शाहजहांपुर ले गए हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
क्षेत्र के चकराछा गांव निवासी अमन ऊर्फ छोटू (23) मनोज दीक्षित अपने साथी आमतारा गांव निवासी अंश पुत्र प्रेममोहन (17) के साथ प्रसाद चढ़ाकर बाइक से घर जा रहे थे। बाइक अमन चला रहा था। अनंगपुर चौराहे पर अनंगपुर-शाहाबाद मार्ग से आ रही बाइक पाली-पचदेवरा मार्ग पर पाली की ओर से रफ्तार से आ रहे खाद्य एवं रसद विभाग के ट्रक के नीचे घुस गई।
दोनों युवक पहिए के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अमन के एक पैर नीचे का हिस्सा कटकर ट्रक के नीचे चिपक गया। अंश के हाथ एवं पैर में गंभीर चोटे आईं हैं। वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है।

सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत