स्वच्छता ही सेवा अभियान में खिलाड़ियों के साथ खेल मंत्री ने की साफ सफाई
रायपुर। संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण के द्वारा आज रोहिणीपुरम सरोवर एवं आसपास की सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वच्छता ही सेवा का शपथ दिलाया। शपथ लेने के पश्चात् मंत्री सहित, खिलाड़ियों, वालेण्टियर्स, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने रोहिणीपुरम सरोवर एवं आसपास की साफ-सफाई की और सप्ताह में 2 घण्टे अनिवार्य रूप से अपने घर, कार्यालय एवं वातावरण की साफ-सफाई करने का संदेश दिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक श्रीमती तनुजा सलाम, रोहिणीपुरम पार्षद प्रतिनिधि आशु चंद्रवंशी, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी, नगर निगम जोन कमिश्नर विमल शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय हॉकी अकादमी, आवासीय तीरंदाजी अकादमी, गैर आवासीय बालिका फुटबॉल अकादमी, गैर आवासीय एथलेटिक अकादमी, गैर आवासीय हॉकी एवं तीरंदाजी अकादमी रायपुर तथा नियमित प्रशिक्षण के खिलाड़ियों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। नेहरू युवा केन्द्र संगठन के वालेण्टियर्स ने भी सफाई अभियान में अपनी अहम् भूमिका निभाई। संचालक खेल एवं युवा कल्याण ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक होने का संदेश दिया। स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि आशु चंद्रवंशी ने भी खिलाड़ियों को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया।

बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी
उज्जैन के गौरवशाली भविष्य और सांस्कृतिक अभ्युदय का हुआ शंखनाद : राज्यपाल पटेल
मोनालिसा-फरमान की शादी पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, नाजिया इलाही और सनोज मिश्रा खरगोन पहुंचे
मुख्यमंत्री डेयरी प्लस एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का हितग्राहियों को अधिक से अधिक दिलाएं लाभ
राज्य सरकार की प्राथमिकता है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना : मंत्री परमार
जल जीवन मिशन 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण परिवार को मिलेगा नल से शुद्ध जल
दोना-पत्तल के व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं ज्योति वैष्णव, स्व-सहायता समूह से मिली नई पहचान
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति