राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2025 नो फ्लाईंग जोन घोषित
जयपुर । राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह- 2025 के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार पोसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए शहर में चिन्हित स्थलों को नो फ्लाईंग जोन घोषित किया है। आदेश के अनुसार राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान 25 जनवरी को सहेलियो की बाड़ी में एट होम, फतहसागर की पाल पर सांस्कृतिक संध्या तथा 26 जनवरी को गांधी ग्राउण्ड में मुख्य समारोह प्रस्तावित है।
इन कार्यक्रमों में माननीय राज्यपाल महोदय, माननीय मुख्यमंत्री महोदय सहित विभिन्न मंत्रीगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। वीवीआईपी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी प्रकार की हवाई गतिविधि को नियंत्रित करने के लिए सहेलियों की बाड़ी, फतहसागर की पाल, टाउन हॉल तथा गांधी ग्राउण्ड एवं उसके आसपास के क्षेत्र को नो फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है। यह आदेश 25 जनवरी 2025 को सुबह 6 बजे से 26 जनवरी 2025 को मध्य रात्रि तक प्रभावी रहेगा। निषेधाज्ञा की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत अभियोग चलाए जाएंगे।

कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक