जोधपुर में पत्थर कटिंग फैक्ट्री के मालिक की हत्या, आरोपी फरार
जोधपुर । राजस्थान के जोधपुर में पत्थर कटिंग फैक्ट्री के मालिक की हत्या कर दी गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज में 7 युवक मोटे डंडे से व्यापारी पर वार करते नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और फैक्ट्री स्टाफ से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार यादव ने कहा कि राजीव गांधी थाना क्षेत्र के केरू गांव में जोधपुरी पत्थर के कटिंग की फैक्ट्री के मालिक अर्जुन सिंह (45) की हत्या की गई है। फैक्ट्री में काम करने वाले स्टाफ ने पुलिस और उनके परिजनों को जानलेवा हमले की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और फैक्ट्री मालिक को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लेकर गई थी जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव