फिल्मी स्टाइल अपहरण की कहानी का पर्दाफाश: शिकायतकर्ता बॉयफ्रेंड ही निकला मास्टरमाइंड
दिल्ली में शाहदरा के मौजपुर इलाके में तब हड़कंप मच गया, जब मौजपुर इलाके से एक युवती के कथित तौर पर अगवा होने की खबर पुलिस को मिली. मामला भजनपुरा थाना इलाके का है, जहां रात करीब 2:50 बजे एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी महिला दोस्त को कुछ लोग कार में जबरन उठाकर ले गए हैं.
सूचना मिलने पर पूरे पुलिस महकमे में हडकंप मच गया. पुलिस विभाग की टीमें जांच में जुट गई. मौके पर पहुंची पुलिस को युवक ने बताया कि वह अपनी महिला मित्र को विजय पार्क, मौजपुर इलाके में छोड़ने आया था. तभी एक कार में सवार 45 लोगों ने अचानक आकर लड़की को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए.
सूचना मिलते ही पुलिस हाई अलर्ट पर
घटना कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस की पेट्रोलिंग टीमों को अलर्ट कर दिया गया. आस-पास के इलाकों के पुलिस स्टेशन में पेट्रोलिंग टीमों को अलर्ट कर दिया गया. साथ ही पुलिस की कई टीमों को युवक के द्वारा बताये गये संदिग्ध कार को तलाशने में लगा दिया गया. पुलिस द्वारा इलाके में मौजूद लोगों से पूछताछ और इलाके के सीसीटीवी को खघांला जाने लगा, लेकिन जांच में कुछ और ही बात निकलकर सामने आई.
जांच में क्या आया सामने
पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की को न तो किसी ने अगवा किया किया है, और न ही किसी ने जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया. लड़की ने खुद अपने बयान में बताया कि रास्ते में उसका अपने पुरुष मित्र से झगड़ा हो गया था और उसने स्वेच्छा से एक दूसरी गाड़ी में लिफ्ट ली थी. इसके बाद वह सुरक्षित अपने घर पहुंच गई. बावजूद इसके पुलिस ने किसी भी तरह के शक को दूर करने के लिए लड़की की मेडिकल जांच भी JPC अस्पताल में करवाई, जहां सब कुछ नॉर्मल पाया गया.
फिलहाल पुलिस मामले को झूठी खबर मानकर आगे की जांच कर रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कॉलर की मंशा क्या थी. हालांकि, शुरुआती जांच में कॉलर की कोई आपराधिक मंशा सामने नहीं आई है.

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच फिर ‘सेटिंग’ की चर्चा तेज
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
देशभर में उड़ानें प्रभावित, चेक-इन सिस्टम फेल होने से अफरा-तफरी
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..