गुस्सैल बहू की अजीबोगरीब हरकत....
गिरिडीह। मामूली बात को लेकर हुई पारिवारिक विवाद में बहू के कोपभाजन का शिकार सास को होना पड़ा। बहू रीना देवी ने आपसी विवाद से तनाव में आकर चूल्हे पर खौल रहा चावल व माड़ से भरी डेगची सास के ऊपर उड़ेल दी। इससे सास करीब 60 वर्षीय अतिया देवी झुलस कर गंभीर हो गई।
माड़ के छींटे से दूसरी बहू भी हुई जख्मी
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादीश्रीरामपुर गांव में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे द्वारिका साव के घर में घटित हुई। इस घटना में गरम माड़ का छींटा पड़ने से अतिया की दूसरी बहू करीब 35 वर्षीय चांदनी देवी भी मामूली रूप से जख्मी हुई है।
घटना के बाद दोनों को स्वजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के बाद गंभीर स्थिति में रहने वाली अतिया काे सदर अस्पताल में रखा गया है जबकि चांदनी को छुट्टी दे दी गई है।
बहू ने गुस्से में खोया आपा
बताया जाता है कि रीना अपनी सास व गोतनी से अलग रहती है। मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर रीना के साथ सास अतिया का विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आकर रीना ने माड़ उड़ेलने की करतूत की। महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
हरिद्वार में अमित शाह का दौरा, सियासी हलचल तेज़
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ