तेज हवाओं से बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्लीवासियों को मिलेगी राहत
नई दिल्लीः दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। हालांकि बारिश कम हुई, लेकिन इसकी वजह से नमी का स्तर और ज्यादा बढ़ गया। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। राहत बस इतनी रही कि बीते चार-पांच दिनों से धूप नहीं निकल रही है, जिसकी वजह से कुछ हद तक लोगों को सुकून मिला है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंचने का अुनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर करीब 97 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
एक्यूआई 90 दर्ज किया गया
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 90 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
वैशाली में बच्चा चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
रोहतास में पांच की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पर सस्पेंस बरकरार
एमपी बजट में जी राम जी योजना को 10,428 करोड़, मनरेगा से दोगुना आवंटन
Bihar Police का दरोगा दिनदहाड़े घूस लेते गिरफ्तार
‘कर्ज में डूबा निगम, फिर क्यों खोदी जा रहीं सड़कें?’ चौपाल में महिला का सवाल
IT विभाग की बड़ी कार्रवाई: कान्हा फूड चेन के 33 ठिकानों पर रेड