कई क्षेत्रों में बाढ़, पानी में डूबने से छात्र की मौत
बांदा । यूपी के बांदा में रुक-रुक कर और मध्यप्रदेश में हो रही लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है व कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई रास्तों में पानी भरने से मुख्य मार्ग के संपर्क टूट गया है। रास्तों से संपर्क कटने के चलते एक बच्चा नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने कहा कि यमुना नदी उफान पर हैं रास्ते में पानी भरा होने से एक बच्चा घर से निकल रहा था उसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे का एलान किया है। यह मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा घाट इलाके का है। जहां यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कई गांव पानी से घिरे हैं। इसके चलते कई रास्तों में पानी भर गया है। बताया जाता है कि 7वीं क्लास में पढ़ने वाला बच्चा आयुष घर से पढ़ने निकला था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह पानी मे डूब गया और उसकी मौत हो गई।

इच्छामृत्यु प्रक्रिया में नया मोड़, अब पानी देना भी बंद
इजराइल की ईरान को सख्त चेतावनी, “खतरा बने तो नहीं बख्शेंगे”
Indian Premier League 2026 से पहले Anil Kumble का बड़ा बयान
ऊर्जा और खनिज संसाधनों के वैश्विक समीकरण पर पड़ सकता है बड़ा असर
Indian Premier League 2026 से पहले टीमों की बढ़ी चिंता, 6 स्टार खिलाड़ी अभी भी रिहैब में
टीम इंडिया के कप्तान बनने की कहानी Suryakumar Yadav ने खुद बताई
Rajasthan में मौसम फिर बदलने के आसार
जेके हॉस्पिटल और यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी
नकली स्नैक्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़े स्तर पर चल रहा था खेल