दिल्ली: बीजेपी पार्षद सुमन टिंकू राजौरा AAP में शामिल, पुरानी पार्टी को बताया 'बड़ी गलती'
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. मंगलवार को मंगोलपुरी-B की वार्ड 50 से पार्षद सुमन टिंकू राजौरा भाजपा को छोड़कर वापस आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं.
AAP मुख्यालय पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पटका पहनाकर उन्हें और उनके पति टिंकू राजौरा को पार्टी में शामिल किया और AAP परिवार में शामिल होने पर बधाई दी. इस दौरान एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि विपक्ष में रहकर भी आम आदमी पार्टी दिल्ली की गरीब जनता की मजबूत आवाज बनकर खड़ी है. हम भाजपा सरकार पर नजर रखे हुए हैं ताकि वह जनहित के काम करे.
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि आज बहुत हर्ष की बात है कि वार्ड नंबर 50 से निगम पार्षद सुमन टिंकू रजोरा और उनके पति टिंकू रजोरा भाजपा को छोड़कर दोबारा आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हो गए हैं.
अंकुश नारंग ने कहा, AAP दिल्ली की जनता, खासकर गरीब जनता की आवाज बनकर खड़ी हुई है. विपक्ष में रहते हुए भी आम आदमी पार्टी इस बात पर नजर रख रही है कि जनता के हित में काम हो. इससे प्रभावित होकर सुमन टिंकू रजोरा और उनके पति टिंकू रजोरा ने भाजपा को छोड़कर ‘‘आप’’ में आने का फैसला किया. हम इनका हार्दिक स्वागत करते हैं.
इस दौरान सुमन टिंकू राजौरा कहा कि मैं अपने आम आदमी पार्टी परिवार में वापस आकर बहुत खुश हूं. इस खुशी को बयां नहीं कर सकती. कुछ माह पहले मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई थी, जब मैं ‘‘आप’’ को छोड़कर भाजपा में चली गई. मैं इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती मानती हूं. मैंने ऐसी गलती की और फिर भाजपा की सरकार बन गई. मैंने देखा कि भाजपा गरीबों पर अत्याचार कर रही थी. भाजपा ने वादा किया था कि जहां झुग्गी, वहां मकान देंगे, लेकिन बाद में उसने झुग्गीवालों को बेघर कर दिया. उनके सिर से छत छीन ली और उन्हें पूरी तरह अलग-थलग कर दिया.
भाजपा गरीबों पर अत्याचार कर रही
सुमन टिंकू राजौरा ने कहा कि यह देखकर मुझे बहुत दुख हुआ. मुझे महसूस हुआ कि भाजपा में जाकर मैंने बहुत बड़ी गलती की. मैंने एमसीडी के चेयरमैन में अपनी गलती सुधारने की कोशिश की और AAP प्रत्याशी को वोट देकर चेयरमैन बनवाया. तब जाकर मेरे दिल को ठंडक मिली. भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो गरीबों का साथ बिल्कुल नहीं देती. बीजेपी गरीबों को जड़ से मिटाना चाहती है. भाजपा को अरविंद केजरीवाल से कुछ सीखना चाहिए. अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं, वह करते हैं. मेरा एक सपना है और रोज प्रार्थना करती हूं कि अरविंद केजरीवाल आने वाले समय में प्रधानमंत्री बनें.

भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार