टिकट वापसी के बाद सुनील शर्मा का दर्द छलका....
जयपुर: जयपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए सुनील शर्मा की टिकट वापसी बाद सुनील के दिल का दर्द उभरकर आने लगे हैं। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में एक नया बयान देकर बवाल खड़ा करने की तैयारी कर ली है।
कांग्रेस से प्रतापसिंह खाचरियावास को टिकट देने के बाद पूर्व में प्रत्याशी घोषित किए गए सुनील शर्मा ने मांग की है कि शशि थरूर भी अपना टिकट वापस करें। शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि शशि थरूर जैसे लोगों ने पार्टी मे सिर्फ शहद चाटा है। उन्होंने कहा कि थरूर जैसे लोग सिर्फ मक्खन का मजा लेते हैं परंतु मेरा परिवार और हम छाछ हैं, जिसमें से मक्खन निकलता है। अब अगर उन्हें हमें छाछ देने में भी दिक्कत है तो इसका मुझे अफसोस है।
उन्होंने कहा कि जिस कथित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के कारण मुझ पर आरोप लगे हैं, उस पर तो शशि थरूर भी जाते रहे हैं तो फिर इस लिहाज से थरूर को भी अपना टिकट वापस करना होगा। शर्मा बोले, अगर थरूर अपना टिकट वापस नहीं करते हैं तो मैं इसके लिए लड़ाई लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के बड़े नेताओं ने एक साजिश के तहत 1 करोड़ रुपये खर्च कर मेरा माहौल बिगाड़ा है, जिसमें शशि थरूर भी शामिल रहे हैं। यह लोग कांग्रेस को गांधी और नेहरू की विचारधारा से दूर कर रहे हैं। चुनावों को लेकर शर्मा ने कहा कि टिकट कटने की मेरे मन मे कोई टीस नहीं है परंतु मेरे समर्थक इससे नाराज हैं। मैं उनको समझाने का प्रयास करूँगा कि वो कांग्रेस का साथ दें।
शर्मा ने कहा कि आगामी रणनीति के तहत FIR दर्ज करवाकर उन लोगों पर कार्रवाई करूंगा, जिन्होंने मेरे और मेरे परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ