धंसी कोयला खदान, 12 मजदूरों की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां के बलूचिस्तान में शक्तिशाली विस्फोट होने के कारण एक कोयला खदान धंस गई, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोगों को बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि घटना हरनाई जिले के हरदालो इलाके में हुई। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय खदान के अंदर 20 मजदूर काम कर रहे थे। बलूचिस्तान के मुख्य खान निरीक्षक अब्दुल गनी बलूच के हवाले से बताया गया है कि बीती रात जब मीथेन गैस में विस्फोट हुआ तब खदान के अंदर 20 मजदूर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान बुधवार सुबह पूरा हो गया। टीम को खदान के अंदर से 12 शव मिले, जबकि घायल हुए आठ लोगों को तुरंत अस्पाल ले जाया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
हरिद्वार में अमित शाह का दौरा, सियासी हलचल तेज़
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप