ग्रेटर के सात जोनों में निरीक्षण के लिए गठित की गई टास्क फोर्स
जयपुर । नगर निगम ग्रेटर द्वारा 01 जुलाई 2022 से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियों के विरूद्ध ग्रेटर क्षेत्र के सात जोनों में गठित टास्क फोर्स द्वारा निरीक्षण कर अब तक कुल 2 हजार 500 से भी अधिक चालान काटे गये हैं तथा 1955 किलों से भी अधिक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया गया हैं तथा 21 लाख 64 हजार रूपये से भी अधिक जुर्माना राशि वसूल की गई।
नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ ने बताया की भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय द्वारा 01 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक की वस्तुओं के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, बिक्री और उपयोग को निषैध किया गया है। जिसकी अनुपालना में नगर निगम ग्रेटर जयपुर द्वारा 7 जोनों में टास्क फोर्स का गठन किया गया हैं। जिसके अन्तर्गत जोन उपायुक्त राजस्व अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक, वार्ड सफाई निरीक्षक, कांस्टेबल की टीम गठित की गई हैं। जिनके द्वारा दिन प्रतिदिन सब्जी मण्डी, फल मण्डी, रेस्टोरेंट, होटल इत्यादि स्थानों पर निरीक्षण किये जाते हैं। अबतक नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा 2 हजार 500 से भी अधिक निरीक्षण किये गये हैं। तथा गठित टीमों द्वारा 2 हजार 500 से भी अधिक चालान कर दोषियों से 21 लाख 64 हजार रूपयें जुर्माना राशि वसूल की हैं। उन्होंने बताया की प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में मैरिज गार्डन संचालकों, व्यापारिक मण्डल, स्कुल संचालक, स्ट्रीट वेण्डर, हेाटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जन जागरूकता के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की गई। जिसमें प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की समझाईश की गई। गौरतलब हैं कि भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय द्वारा 01 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक की वस्तुओं के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, बिक्री और उपयोग को निषेध किया गया है। जिसमें प्लास्टिक युक्त ईयर बडस, गुब्बारों के लिये प्लास्टिक की डंडियाँ, प्लास्टिक के झण्डे, कैन्डी स्टीक, आईसक्रीम की डंडियाँ, पॉलीस्टाइरीन की सजावटी सामग्री, मिठाई के डिब्बों के इर्द-गिर्द लपेटने अथवा पैक करने वाली फिल्में, 100 माईक्रोन से कम मौटाई वाले पी.वी.सी. बैनर सम्मिलित हैं।

बैतूल का छोटा महादेव मंदिर, नीचे गुफा में विराजे हैं भोलेनाथ, ऊपर से निकलती है नदी की जलधारा
गेंदबाजों का कहर, भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया; सुपर-8 में बनाई जगह
टीपू सुल्तान पर सियासत तेज: अंगूठी, इतिहास और विरासत को लेकर बयानबाज़ी, ओवैसी की एंट्री से विवाद गहराया
पीपरवार में खूनी अफवाह! बच्चा चोरी के शक में युवक को बेरहमी से पीटा, हालत नाजुक; रांची RIMS रेफर
नकली आरटीओ ई-चालान एपीके से बैंक खाते साफ! सूरत में जामताड़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
आधार में सिर्फ एक बार ही बदल पाएगी जन्मतिथि, नियमों में सख्ती के बाद रांची में मची अफरा-तफरी; जानें नया प्रोसेस
नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार! पश्चिमी सिंहभूम ने बदली अपनी तकदीर, जानें मोस्ट अफेक्टेड सूची से बाहर होने के क्या हैं मायने
Jharkhand Weather: संभल जाइए! 17 फरवरी से झारखंड में मौसम लेगा यू-टर्न, होली से पहले ही पसीने छुड़ाएगी गर्मी