मेट्रो स्टेशन के पास मिली किशोरी, कई बार हुआ शारीरिक शोषण
नई दिल्ली । नांगलोई इलाके में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आ रहा है। लोगों ने नाबालिग आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सोप दिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार व हिंदू संगठनों के लोगों ने बृहस्पतिवार रात नांगलोई थाने का घेराव किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि, 30 अप्रैल की रात नांगलोई में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली। किशोरी नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास पड़ी मिली थी। तबीयत खराब होने की वजह से उसने उस रात बयान नहीं दिया। 2 मई की शाम पीड़िता ने कहा कि 30 मई की रात उसके साथ कुछ नहीं हुआ था, लेकिन आरोपी पहले तीन-चार बार उसके साथ शारीरिक शोषण कर चुका है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसी बीच आरोपी के दूसरे समुदाय के होने की जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार रात 8.30 बजे हिंदू संगठन के पदाधिकारी पीड़ित परिवार को लेकर नांगलोई थाने पहुंच गए। सभी घटना से नाराज थे। करीब सैकड़ों की संख्या में लोग थाने के पास नांगलोई चौक पर सड़क पर बैठ गए और यातायात को अवरुद्ध कर दिया। नाराज लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।

पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान